फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   President's Award winner Monu Chauhan felicitated

Rewari News: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मोनू चौहान का अभिनंदन

Thu, 05 Feb 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
President's Award winner Monu Chauhan felicitated
फोटो : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मोनू सिंह चौहान को सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होकर लौटे गांव निवासी मोनू सिंह चौहान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। चौहान को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

वे मानेसर स्थित आईएमटी में फायरमैन के पद पर कार्यरत हैं। विद्यालय के स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रत्येक राज्य से दो प्रतिनिधियों को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से अलंकृत किया था। इसमें हरियाणा राज्य की ओर से मोनू सिंह चौहान को यह सम्मान मिला।
विज्ञापन

इसके बाद गुरुग्राम के उपायुक्त ने भी उन्हें अपने कार्यालय में सम्मानित किया। गांव पहुंचने पर विद्यालय के प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed