{"_id":"6aa6e172da4f5d4d42092036","slug":"preparations-for-the-punjabi-matrimonial-meet-up-gather-momentum-rewari-news-c-198-1-rew1001-245380-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियां तेज
Sun, 13 Sep 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियां करते समाज के लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। पंजाबी समाज की ओर से 20 सितंबर को आयोजित होने वाले दूसरे विशाल पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को पंजाबी भवन में बैठक हुई। इसमें समाज के पदाधिकारियों और वालंटियर्स ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की और जिम्मेदारियां तय कीं।
बैठक में बाहर से आने वाले युवक-युवतियों और उनके परिवारों को सुविधा देने पर विशेष जोर दिया गया। स्वागत, पंजीकरण, मार्गदर्शन, बैठक व्यवस्था, मंच संचालन, परिचय प्रक्रिया, नाश्ता-भोजन और पार्किंग के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। वालंटियर्स से आपसी समन्वय और सेवा भाव के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।
पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले सम्मेलन में करीब 500 युवक-युवतियों का पंजीकरण हुआ था और लगभग 2000 लोगों ने भाग लिया था। इसी उत्साह को देखते हुए इस बार आयोजन को अधिक व्यापक और सुव्यवस्थित रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सम्मेलन 20 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पंजाबी भवन मॉडल टाउन में होगा। प्रत्येक पंजीकृत युवक या युवती के साथ परिवार के तीन सदस्य शामिल हो सकेंगे। प्रतिभागियों और परिजनों के लिए नाश्ते व दोपहर के भोजन की व्यवस्था समाज की ओर से की जाएगी।
सम्मेलन का उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों और उनके परिवारों को सम्मानजनक एवं पारिवारिक माहौल में आपस में मिलने और योग्य रिश्तों पर संवाद का अवसर देना है। इच्छुक युवक-युवतियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
ऑफलाइन पंजीकरण पंजाबी भवन में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कराया जा सकता है। पंजीकरण शुल्क लड़कों के लिए 551 रुपये और लड़कियों के लिए 251 रुपये निर्धारित है।
प्रधान सचिन मलिक ने समाज के लोगों से विवाह योग्य युवक-युवतियों का समय रहते पंजीकरण कराने और सम्मेलन की जानकारी अन्य पंजाबी परिवारों तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में पदाधिकारियों और वालंटियर्स ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।