फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Praveen won gold in Khelo India Para Games

Rewari News: खेलो इंडिया पैरा गेम्स में प्रवीण ने जीता स्वर्ण

Wed, 26 Mar 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 26 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Praveen won gold in Khelo India Para Games
फोटो : 22जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते प्रवीण साथ में कोच। स्रोत : कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली स्थित जेएलएन स्टेडियम में खेलो इंडिया पैरा गेम्स में जेवलिन थ्रो एफ 57 श्रेणी के मैच में प्रवीण ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रवीण शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में अपने इंटरनेशनल एथलीट कोच दिवाकर से ऑनलाइन प्रशिक्षण ले रहे थे।
प्रवीण राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। गुरुग्राम के गांव हकदारपुर निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि बचपन में उन्हें पोलियो हो गया था। उन्होंने जेबीटी टीचर रहते हुए निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया। 2017 से उन्होंने रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में अभ्यास शुरू किया था। इसके बाद पहला मेडल 2017 में रोहतक में आयोजित खेल महाकुंभ में जीता था। इसके बाद कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते। गत वर्ष दुबई में आयोजित हुई वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन व डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता था। बताया कि अब उनका चयन पैरा ओलंपिक गेम्स में हुआ है। अभी गांव हकदारपुर में ही अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार के नाम राज्य और राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिताओं में भाला फेंक (जेवलिन), शाॅटपुट और डिस्कस थ्रो में कई उपलब्धियां दर्ज हैं। इनमें मुख्य रूप से बंगलुरू में आयोजित चतुर्थ ओपन नेशनल चैंपियनशिप में जेवलिन में स्वर्ण, शाॅटपुट और डिस्कस थ्रो में रजत पदक, उड़ीसा में आयोजित 20वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed