{"_id":"69fcd87c5def79648a076cf8","slug":"pradhans-seat-caught-in-a-triangular-contest-contaminated-water-becomes-the-biggest-issue-rewari-news-c-17-1-roh1012-852130-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी प्रधान की कुर्सी, दूषित पानी बना सबसे बड़ा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी प्रधान की कुर्सी, दूषित पानी बना सबसे बड़ा मुद्दा
Thu, 07 May 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 07 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव इस बार त्रिकोणीय मुकाबले में बदल चुका है। भाजपा और कांग्रेस के बीच के बीच निर्दलीय कंवर सिंह ने ताल ठोंककर मुकाबले को रोचक बना दिया है।
चेयरमैन पद के चुनावी मैदान में जहां भाजपा ने निवर्तमान उप प्रधान सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा पर दांव खेला है, वहीं कांग्रेस ने कुमारी राज को प्रत्याशी बनाया है। इधर, निवर्तमान नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में कंवर सिंह को 3048 वोट मिले थे। कंवर सिंह धारूहेड़ा के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर चेयरमैन बने थे लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया था। इस बार टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने बागी तेवर अपना लिया और फिर से निर्दलीय मैदान में उतर गए।
ऐसे में भाजपा के सामने बड़ी चुनौती पारंपरिक वोट बैंक में सेंध नहीं लगने देना है। निर्दलीय में दिनेश राव, प्रदीप यादव और बाबू लाल लांबा भी मैदान में डटे हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी मैदान में है। संवाद
विज्ञापन
पार्षद के लिए दोनों दलों ने सिंबल पर नहीं उतारे पार्षद
इस बार का चुनाव कई मायनों में अलग माना जा रहा है। पिछली बार भाजपा और कांग्रेस ने खुलकर सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन इस बार दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशियों के साथ मैदान में हैं। हालांकि अध्यक्ष पद को छोड़कर पार्षद पदों पर किसी भी दल ने अधिकृत सिंबल जारी नहीं किया है। नगर पालिका के 19 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 79 प्रत्याशी मैदान में हैं और लगभग सभी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इससे वार्ड स्तर पर स्थानीय समीकरण और व्यक्तिगत प्रभाव अधिक अहम हो गया है।
भिवाड़ी से आने वाला दूषित पानी है बड़ा चुनावी मुद्दा
धारूहेड़ा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा भिवाड़ी से छोड़ा जाने वाला दूषित पानी बना हुआ है। यह समस्या करीब तीन दशक पुरानी बताई जाती है और हर चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनती रही है। स्थानीय पूर्व डीपीआरओ जेपी यादव ने बताया कि राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र से आने वाला प्रदूषित पानी धारूहेड़ा के लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर बुरा असर डालता रहा है। इस बार भी चुनाव प्रचार के दौरान यह मुद्दा जमकर उठाया जा रहा है।
प्रत्याशियों की ताकत
भाजपा प्रत्याशी अजय जांगड़ा (52) को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का करीबी माना जाता है। वर्ष 2020 में वे उप प्रधान रह चुके हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नेतृत्व करने का अनुभव है ।
चुनाैती : भाजपा के वोटरों को बचाना और निर्दलीय कंवर के समर्थकों में सेंधमारी।
कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी राज (43) पहली बार चेयरमैन पद का चुनाव लड़ रही हैं। उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव का समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस चुनाव को पार्टी के पुनर्जीवन के अवसर के रूप में देख रहे हैं।
चुनाैती : कांग्रेस के सूखे को खत्म करना।
निर्दलीय कंवर सिंह (62) चेयरमैन रह चुके हैं। ऐसे में उनके पास चेयरमैन पद का अनुभव भी है। साइलेंट वोटर उनकी ताकत है। पिछले चुनाव में भी साइलेंट वोटरों ने उन्हें जीत दिलाई थी।
चुनाैती : अपने पुराने वोटरों को बरकरार रखना।
आंकड़े-धारूहेड़ा नगर पालिका
कुल मतदाता- 23112
महिला मतदाता- 11110
पुरुष मतदाता- 12002
पहली बार वोट डालने वाले मतदाता- 412
कुल वार्ड- 18
कुल बूथ- 27
पिछली बार का मतदान प्रतिशत-73.8%