फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Practice for Success program at Bal Bhawan on 21st

Rewari News: बाल भवन में प्रैक्टिस फॉर सक्सेस कार्यक्रम 21 को

Wed, 17 Jan 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 17 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Practice for Success program at Bal Bhawan on 21st
रेवाड़ी। बाल भवन में 21 जनवरी को होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम अध्ययन- प्रैक्टिस फॉर सक्सेस में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष पारीसा शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम शहर के नौवीं व दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए कराया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करना और उनको कुछ ऐसी तकनीक बताना है जिससे वो आने वाली अपनी परीक्षा में अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण हो सके। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष पारीसा शर्मा ने कहा कि यतीश सिंघल और इनकी टीम के द्वारा की गई ये पहल काफी सराहनीय है और मेरे लिए ऐसे कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करना सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा का तनाव आज विद्यार्थियों के जीवन में एक बीमारी का रूप ले चुका है जिसे अब नजरअंदाज करना हमारे लिए बहुत बड़ी भूल होगी, ऐसे में जरूरी है इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से हम विद्यार्थियों में वापिस से आत्मविश्वास भरे और उन्हें ये बताएं कि परीक्षा सिर्फ एक माध्यम है स्वयं के अवलोकन का जिससे आप आने वाले समय में अपनी चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर सके। आयोजनकर्ता यतीश सिंघल ने बताया कि इस कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नों की एक अभ्यास परीक्षा कराई जाएगी। इस परीक्षा से विद्यार्थी स्वयं का अवलोकन करके अपनी त्रुटियों का समाधान कर सकेंगे। परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को यथोचित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर पारिसा शर्मा ने शहर के सभी नौवीं व दसवीं के विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed