फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Potholes on roads are giving rise to accidents

Rewari News: सड़कों पर बने गड्ढे, हादसों को दे रहे दावत

Sun, 01 Sep 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Potholes on roads are giving rise to accidents
फोटो: 6रेवाड़ी। ब्रास मार्किट में बने गड्ढे मेंं भरा बरसात का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की प्रमुख सड़कें जर्जर हो गई हैं। बावल रोड, ब्रास मार्केट रोड, धारूहेड़ा चुंगी रोड पर जगह-जगह बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। बारिश से जलभराव होने के कारण गड्ढे नजर नहीं आते जिससे दोपहिया वाहन चालक गड्ढों की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
जर्जर सड़कों पर पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक गड्ढों से बचकर निकलने का प्रयास करते हैं जिससे पैदल चालकों को खुद का बचाव करना मुश्किल हो जाता है। अगर पैदल जाने वाले बचते-बचाते निकल भी जाते हैं तो गड्ढों में भरे पानी के छींटे पड़ने से उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। बारिश होने पर सबसे अधिक समस्या होती है। सड़कों पर जलभराव होने से दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढे नजर नहीं आते जिससे वे गड्ढों की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

जर्जर सड़कों के चलते जाम की भी स्थिति पैदा होती है। गहरे गड्ढों की चपेट में आने से अगर कोई गाड़ी खराब हो गई तो जाम लगना तय है। गड्ढों के चलते प्रतिदिन कोई न कोई वाहन चालक घायल होता है। शहर वासियों ने सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की। नगर परिषद की ओर से सड़कों पर बने गड्ढों में मिट्टी और गिट्टी भरकर खानापूर्ति कर दी गई है। बारिश के कारण मिट्टी कीचड़ में तब्दील होकर सड़क पर फैल जाती है और गिट्टी बिखर जाती है जिससे पैचवर्क का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। गड्ढों को मिट्टी व गिट्टी से पाटने के कारण कई स्थानों पर सड़क ऊंची हो गई है जो हादसे का कारण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव के कारण जर्जर हुई सड़क
शहर में नालों की सफाई की स्थिति खराब है। इसकी वजह से नाले जाम हैं। इसकी वजह से बारिश होने पर जलनिकासी नहीं होती है जिससे सड़कों पर जलभराव हो जाता है। सड़कों के जर्जर होने और गड्ढे बनने का बड़ा कारण जलभराव होना है। शहर में बावल चौक, बावल रोड, सचिवालय रोड, धारूहेड़ा चुंगी रोड जर्जर हो गई और जगह-जगह बड़े व गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर जलभराव होने और सड़क पर गड्ढे बनने से आवागमन प्रभावित होता है।


लोक निर्माण विभाग के मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने सड़कों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उन्होंने आदेश दिए थे। इसके बाद प्रदेशभर में सड़कों की मरम्मत की गई लेकिन रेवाड़ी में सड़कों की दशा नहीं सुधारी गई।
-
वर्जन:
अभी बारिश का मौसम चल रहा है। सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर हुआ है। टूटी हुई सभी सड़कों को सुधारा जाएगा।- पूनम यादव-चेयरपर्सन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed