{"_id":"67d86cf0641065e6000dcfd4","slug":"policemen-cleaned-the-police-line-police-station-and-outpost-rewari-news-c-198-1-rew1001-216575-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन, थाना व चौकी की सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन, थाना व चौकी की सफाई की
Tue, 18 Mar 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 04 साफ-सफाई करते पुलिसकर्मी। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिसकर्मियों ने जिले के सभी थाना, चौकियों और पुलिस लाइन परिसर में अभियान चलाकर सफाई की। सभी प्रभारियों व कर्मचारियों ने श्रमदान किया।
महिला पुलिस कर्मचारियों ने भी स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन व पार्क के अलावा सभी थाना व चौकी में कूड़े कचरे को इकट्ठा किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम सभी को अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। श्रमदान स्वेच्छा से जुड़ा हुआ कार्य है, जिसमें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तन मन से भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे।