फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   police could not catch the accused for shooting the adhati

आढती को गोली मारने के 36 घंटे बाद भी पुलिस नहीं लगा पाई बदमाशों का सुराग, आज से बंद रखेंगे सब्जी मंडी.

Sat, 11 Jul 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
police could not catch the accused for shooting the adhati
बावल रोड स्थित बिठवाना सब्जी मंडी में नकाबपोश तीन बदमाशों द्वारा आढ़ती को गोली मारने के 36 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। बदमाशों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था से गुस्साए सब्जी मंडी के आढ़तियों ने रविवार से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। आढ़तियों ने कहा कि सब्जी मंडी में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। ऐसे में जान जोखिम मेें डालकर दुकान खोलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बतादें कि बिठवाना सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए। युवक बाइक को मंडी के पीछे वाले बंद गेट के बाहर खड़ी कर दीवार फांदकर अंदर आए थे। तीनों युवक सीधे विकास की आढ़त पर गए तथा कुर्सी पर बैठे विकास पर एक के बाद 8 गोलियां दाग दी। विकास के साथ उसकी साथी विक्की भी बैठा था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। अचानक हुए हमले के बाद विकास मंडी में रखे कैरेट के पीछे छुप गया। इसी दौरान उसे दो गोली लगी थी। एक प्लाट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार से नहीं खोलेंगे दुकान: मंडी प्रधान
सब्जी मंडी आढ़ती प्रधान हंसराज ने बताया कि बिठवाना मंडी शहर से बहुत दूर है। जहां न कोई सुरक्षा प्रबंध है। शुक्रवार को हुई फायरिंग के बाद आढ़तियों में भय बना हुआ है। इसके अलावा मंडी में खुले आसमान के नीचे बैठकर दुकानदारी करनी पड़ रही है। ऐसे हर वक्त डर बना रहता है। जब तक प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं करेगा। दुकानें बंद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तार: जांच अधिकारी
माडल टाउन थाना के जांच अधिकारी रणसिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पीड़ित की निशानदेही के बाद जल्द ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed