फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   police checked area

Rewari News: धारूहेड़ा क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Fri, 17 Jan 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
police checked area
रेवाड़ी। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र में रह रहे लोगों के दस्तावेजों की जांच करते हुए पुलिस के जवान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। स्थानीय थाना पुलिस, डॉग स्क्वाॅड व कमांडो के जवानों ने संयुक्त रूप से वीरवार को थाना क्षेत्र के बास रोड, मंगल कॉलोनी व टाउन पार्क में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने यहां पर झुग्गी-झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की।
इस दौरान पुलिस टीम ने वहां पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचानपत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजात की जांच की।
विज्ञापन

धारूहेड़ा थाना प्रबंधक निरीक्षक जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता के दिशा-निर्देश पर पुलिस की टीमें सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सर्च अभियान के दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed