फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police and paramilitary forces conducted flag march regarding Lok Sabha elections

Rewari News: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस व अर्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च

Sat, 18 May 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 May 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police and paramilitary forces conducted flag march regarding Lok Sabha elections
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों और बीएसएफ की टुकड़ी ने आम नागरिकों से बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की।

डीएसपी हेडक्वार्टर पवन कुमार ने बताया कि 25 मई को लोकसभा चुनाव होगा। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस और बीएसएफ जवानों ने फ्लैग मार्च किया। सभी मतदाता पूरी निडरता के साथ मतदान करें। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बताया कि फ्लैग मार्च राव अभय सिंह चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि वे निर्भय होकर अपना मतदान कर सके। फ्लैग मार्च दौरान पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रकिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च के दौरान आम जन से यह भी ही अपील की गई है कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed