फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Perera Sadan was the overall winner in the English debate competition

अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में परेरा सदन रहा ओवरऑल विजेता

Sun, 01 May 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Perera Sadan was the overall winner in the English debate competition
वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजेता बच्चों के साथ प्राचार्य। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर चार स्थित सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समूह ‘अ’ के लिए वाद-विवाद का विषय ‘क्या भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमता मानवीय बुद्धि की जगह ले लेगी’’ पक्ष/विपक्ष तथा समूह ‘ब’ के लिए विषय ‘आवासीय विद्यालयों के छात्रों को मोबाइल फोन रखने की अनुमति दी जानी चाहिए पक्ष/विपक्ष रखा गया। प्रतियोगिता में परेरा सदन ओवर ऑल विजेता रहा।
विज्ञापन

विषय के पक्ष व विपक्ष कैडेट्स नें समर्थन व विरोध में अपना पक्ष प्रस्तुत कर विषय पर अपने तर्क-वितर्कों से मंथन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्राचार्य सौम्यब्रत धर ने शिरकत की। साथ ही उपप्राचार्य सुनैना चाहर, विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी अविनाश कुमार भी कार्यक्रम के साक्षी रहे। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका के रूप में वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान, गणित अध्यापक विनय भटनागर, विज्ञान अध्यापिका शिवानी यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभापति के रूप में कैडेट अमन कुमार कक्षा बारहवीं ने अपनी भूमिका निभाई।
विज्ञापन

अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में कैडेट सुयश, करियप्पा सदन, कक्षा दसवीं, कैडेट दीपक कुमार द्विवेदी, अर्जुन सदन, कक्षा नौवीं व कैडेट आन्या चौरसिया, कटारी सदन कक्षा दसवीं नें क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया व कनिष्ठ वर्ग में कैडेट मयंक, परेरा सदन कक्षा सातवीं ने प्रथम, कैडेट नैंसी, कटारी सदन, कक्षा सातवीं, कैडेट पर्व गर्ग, करियप्पा सदन, कक्षा आठवीं, कैडेट युद्धविंद्र, अर्जुन सदन, कक्षा आठवीं ने सामूहिक रूप से द्वितीय स्थान व कैडेट तरुण आर नायर मानेकशां सदन, कक्षा सातवीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में करिअप्पा सदन एवं कनिष्ठ वर्ग में परेरा सदन विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग व कनिष्ठ वर्ग में प्रतिभागियों के संयुक्त परिणाम के आधार पर परेरा सदन विजेता रहा। परिणामों की औपचारिक घोषणा विद्यालय उपप्राचार्य विंग कमांडर सुनैना चाहर ने की। प्राचार्य सौम्यब्रत धर ने कहा कि विद्यालय पाठ्यक्रम कुछ इस तरह से तैयार किया गया है कि कैडेट्स के व्यक्तित्व का शारीरिक, मानसिक व सांवेगिक विकास करने के लिए विद्यालय द्वारा समय-समय पर सह-शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की जाती है। इससे कैडेट्स की तार्किक व बौद्धिक क्षमता का विकास हो सके। उन्होंने विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में निर्णायकों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में आयोजक की भूमिका में कक्षा बारहवीं के स्कूल कैडेट प्रशासक निशांत को शानदार आयोजन करवाने के लिए स्कूल प्राचार्य द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया वरिष्ठ वर्ग में मंच संचालन कैडेट शिवम व कैडेट कुनाल कश्यप एवं कनिष्ठ वर्ग में कैडेट अंकित व कैडेट निखिल ने किया। मुख्य अतिथि ने अंग्रेजी विभाग व विजेता सदनों को बधाई देते हुए वाद-विवाद को उत्कृष्ट स्तर का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed