फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'People should feel the spirit of patriotism by hoisting the tricolor'

‘तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम की भावना का अनुभव करें लोग’

Thu, 11 Aug 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
'People should feel the spirit of patriotism by hoisting the tricolor'
हर घर तिरंगा अभियान का पोस्टर। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार ने 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। ताकि आमजन अपने-अपने घर की छतों पर राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्र प्रेम व राष्ट्र अभिमान की भावना का अनुभव कर सकें। तीन दिवसीय अभियान 13 से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत जिला प्रशासन ने 2.23 लाख घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। उक्त जानकारी डीसी अशोक कुमार गर्ग ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, जो देश की संप्रभुता और स्वाभिमान का प्रतीक है। इससे हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। हमें इसका मान-सम्मान सदैव बनाए रखना है। उन्होंने बताया कि प्रशासन आम लोगों के सहयोग से प्रत्येक घर, सार्वजनिक स्थानों, भवनों और संस्थानों पर तिरंगा फहराएगा। अभियान के तहत जिला में बने प्रत्येक अमृत सरोवर पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, जो अमृत सरोवरों की शान बढ़ाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने हर घर तिरंगा डॉट काम नाम से वेबसाइट लांच की है, जिसके माध्यम से आमजन को अपने घरों पर झंडा लगाने और झंडे के साथ सेल्फी शेयर व अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कोई भी नागरिक वेबसाइट पर वर्चुअल रूप से फ्लैग पिन कर सकता है और वहां सेल्फी विद फ्लैग भी पोस्ट कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने आमजन से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट प्रोफाइल पर तिरंगा की डीपी लगाकर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि आमजन को चाहिए कि वे सरकार व प्रशासन की इस मुहिम में अपना तन-मन-धन से सहयोग करें और इस अभियान को सफल बनाकर इतिहास रचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed