{"_id":"696a8005fbece70b64078ed4","slug":"payal-was-first-in-the-poster-competition-and-muskan-was-first-in-the-slogan-writing-competition-rewari-news-c-198-1-fth1001-232145-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पोस्टर में पायल और स्लोगन लेखन स्पर्धा में मुस्कान प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पोस्टर में पायल और स्लोगन लेखन स्पर्धा में मुस्कान प्रथम
Fri, 16 Jan 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो :कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राएं अपने पोस्टर प्रदर्शित
कोसली। नाहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिला सशक्तीकरण पर पोस्टर बनाओ और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता शुक्रवार को आयोजित की गई। पोस्टर में पायल और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव ने की। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी के मार्गदर्शन में स्पर्धा हुई। इसका विषय महिला सशक्तीकरण और सशक्त महिलाएं, सशक्त समाज रखा गया था।
छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से यह संदेश दिया कि महिला होना ही शक्ति का प्रतीक है और महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। प्रतिभागियों ने दर्शाया कि महिलाएं आज शिक्षा, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
स्लोगन लेखन में छात्राओं ने सशक्त नारी, सशक्त समाज यही है उन्नति का राज जैसे प्रभावी संदेश दिए। पोस्टर मेकिंग में पायल प्रथम, महक द्वितीय और चंचल व अपेक्षा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन लेखन में मुस्कान प्रथम, अंतिम द्वितीय और मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की सदस्य सुमन व सीनू मौजूद रहीं।