{"_id":"5d38a24c8ebc3e6cdf2c8fc2","slug":"painkiller-injection-rewari-news-rtk5070537121","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की सलाह बिना दर्द निवारक इंजेक्शन बेचते पाए जाने पर सील होगा मेडिकल स्टो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की सलाह बिना दर्द निवारक इंजेक्शन बेचते पाए जाने पर सील होगा मेडिकल स्टो
विज्ञापन
सेना में भती होने आएं युवा फुटपाथ पर इंतजार करते हुए
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती के दौरान राव तुलाराम स्टेडियम से मात्र पचास मीटर की दूरी पर मिलने वाले दर्द निवारक इंजेक्शन मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बुधवार को ड्रग्स कंट्रोलर ने शहर के मेडिकल स्टोर संचालकों को चेताया कि अगर इस तरह के इंजेक्शन किसी युवा को बिना डॉक्टर की सलाह के देता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं मेडिकल स्टोर भी सील कर दिया जाएगा।
बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में राव तुलाराम स्टेडियम के गेट से मात्र पचास मीटर की दूरी पर दर्द निवारक इंजेक्शन मिलने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को शहर के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को चेताया कि चिकित्सक की सलाह के बिना को भी दर्द निवारक नहीं दी जाए। इसके साथ ही स्टेडियम में बाहर मौजूद कुछ युवाओं से भी इस बारे में बातचीत की गई। ड्रग्स कंट्रोलर की टीम यह मालूम करने का प्रयास कर रही है कि युवाओं को दर्द निवारक कहां से उपलब्ध हुए।
दादरी के 370 युवा दौड़ में हुए पास
राव तुलाराम स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में बुधवार को दादरी के करीब 4100 युवाओं ने दौड़ लगाई। इसमें से महज 370 युवा ही पास हो सके। रात साढ़े 12 बजे से शुरू हुई दौड़ के बाद दिन में मेडिकल कराया गया। 24 की रात को दादरी के युवाओं की भर्ती के बाद 25 की रात से रेवाड़ी जिला के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। 26 जुलाई को रेवाड़ी के युवाओं की भर्ती होने के बाद तीन दिन बरसात में हुई अड़चन के लिए रिजर्व रखे गए हैं।
विज्ञापन
सभी मेडिकल स्टोर संचालकों चेताया गया है कि चिकित्सक की सलाह के बिना किसी को भी दर्द निवारक इंजेक्शन या दवा न दी जाए। ऐसा करते हुए पाए जाने पर मेडिकल स्टोर सील कर दिया जाएगा।
अमनदीप, ड्रग्स इंस्पेक्टर रेवाड़ी।