फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A member of the Women's Commission inspected the women's police station, hospital, and old age home.

Rewari News: महिला आयोग की सदस्य ने महिला थाना, अस्पताल व वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

Fri, 28 Aug 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A member of the Women's Commission inspected the women's police station, hospital, and old age home.
बुजुर्ग का हालचाल लेतीं हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब ने वीरवार को महिला थाना, राजकीय महिला महाविद्यालय, नागरिक अस्पताल और वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सुविधाओं और अधिकारों से जुड़े मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर और छात्रावास का जायजा लिया तथा छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। किसी भी समस्या की स्थिति में छात्राएं महिला आयोग से संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन परिसर स्थित महिला थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में दर्ज मामलों, लंबित मामलों और निपटाए गए प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने महिला संबंधी शिकायतों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निपटारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण कर महिला मरीजों से बातचीत की:
सुनीता लोहचब ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर महिला मरीजों से बातचीत की और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। किसी भी परिस्थिति में उन्हें डरने या चुप रहने की जरूरत नहीं है। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होकर आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जिले में संचालित वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को एक ही स्थान पर परामर्श, चिकित्सा, पुलिस सहायता, अस्थायी आश्रय और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

वृद्धाश्रम का किया दौरा:
इसके बाद आयोग की सदस्य ने वृद्धाश्रम का दौरा किया और वहां रह रही वृद्ध महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने स्वास्थ्य जांच, भोजन, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

इस मौके पर महिला थाना प्रभारी सरिता यादव, महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव, डीपीओ शालू यादव, डीएसडब्ल्यू रेनू बाला, वन स्टॉप सेंटर संचालिका ललिता कालड़ा, पीपीओ प्रमोद व ममता सहित दीपा भारद्वाज, पुष्पा मुदगिल, चांदनी चांदना, अनिल भारद्वाज और जोगिंद्र सैनी मौजूद रहे।

बुजुर्ग का हालचाल लेतीं हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब। संवाद

बुजुर्ग का हालचाल लेतीं हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed