{"_id":"6a9088c49fe4283e0506c7f4","slug":"at-the-khelo-india-dialogue-the-prime-minister-gave-the-youth-the-mantra-those-who-play-will-bloom-rewari-news-c-198-1-rew1001-244410-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया डायलॉग में युवाओं को ''जो खेलेगा, वो खिलेगा'' का मंत्र दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया डायलॉग में युवाओं को ''जो खेलेगा, वो खिलेगा'' का मंत्र दिया
Fri, 28 Aug 2026 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में एक मंच पर आए युवा व स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में वीरवार को केएलपी कॉलेज में खेलो इंडिया डायलॉग-खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों से संवाद कर उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री ने युवाओं को जो खेलेगा, वो खिलेगा का मंत्र देते हुए कहा कि खेल केवल मैदान में जीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से व्यक्ति, परिवार और समाज का विकास होता है।
उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में खेलों को युवा शक्ति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। साथ ही 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण और अवसर देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पैरा कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़ और भीम अवार्डी एवं मुक्केबाज सुषमा यादव ने युवाओं से संवाद किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज अनिश यादव भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रिपु दमन गुप्ता ने की। मंच संचालन डॉ. सुधीर यादव ने किया। उन्होंने नशे के खिलाफ कविता प्रस्तुत कर युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने युवाओं से माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. कविता गुप्ता, डीईओ सचिन पंडित, साई प्रशिक्षक किशन कुमार सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।