फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Orphaned children should receive rehabilitation assistance: DC

बेसहारा बच्चों को पुनर्वास सहायता मिले : डीसी

Wed, 24 Dec 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 24 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Orphaned children should receive rehabilitation assistance: DC
बाल गृह आस्था कुंज का निरीक्षण करते डीसी अभिषेक। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद के चेयरमैन और डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि जिले में कोई भी बच्चा बेसहारा हो तो उस तक जिला प्रशासन की पुनर्वास सहायता पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला बाल कल्याण समिति को शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, स्थानीय निकाय, पंचायत आदि विभागों के साथ समन्वय बना कर रखना चाहिए।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने सरकारी बालगृह आस्था कुंज का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के रहने, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा व पढ़ाई आदि की व्यवस्था की जांच की। उन्होंने कहा कि आस्था कुंज में साफ-सफाई और पौष्टिक आहार का विशेष ध्यान रखा जाए। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ उनको चित्रकारी, संगीत, नृत्य आदि विधा भी सिखानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला बाल कल्याण समिति का दूसरे विभागों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए इनकी हर तीन माह में नियमित रूप से बैठक होनी चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए। किसी बच्चे को पढ़ाई या तकनीकी प्रशिक्षण में मदद की आवश्यकता हो तो जिला प्रशासन की ओर से उसकी पूरी सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी के अलावा बावल, कोसली तथा धारूहेड़ा में भी बाल भवन के केंद्र स्थापित किए गए हैं। इससे कि जिला में कहीं भी कोई बच्चा बेसहारा हो तो उस तक प्रशासन की मदद जल्दी पहुंचाई जा सके। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने डीसी को बताया कि इस समय आस्था कुंज में 16 बच्चे हैं। इनमें से पांच बच्चों को आरपीएस हंसाका और 11 बच्चों को महाराजा अग्रसेन विद्यालय में पढ़ाया जा रहा है।

बच्चों को गोद लेने के लिए बनाई गई स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी के पास दो छोटे बच्चे हैं। इनमें से एक बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दूसरे की जारी है। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन श्रुति शर्मा, सदस्य बलजीत यादव, एडवोकेट अमरजीत, कुसुम शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव, प्रोबेशन ऑफिसर अजमेर सिंह गोदारा, सरस्वती, अधीक्षक मुग्धा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed