फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   one, month, army, admission, sub, center

एक माह में खुलेगा सेना भर्ती सब सेंटर

Wed, 16 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को हुडा मैदान पर शहीद सम्मान दिवस पर हुई रैली में रेवाड़ी को सेना भर्ती के सब सेंटर का तोहफा दिया है। इस घोषणा के बाद अहीरवाल को अपना सम्मान वापस मिल गया है। पहले सेना का भर्ती दफ्तर गुरुग्राम में था जिसे 30 साल पूर्व दादरी में शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद से लगातार सेना के भर्ती दफ्तर को अहीरवाल में खोलने की मांग चल रही थी। बुधवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अहीरवाल में भर्ती सब सेंटर खुलेगा। इसका काम एक माह में पूरा कर लिया जाएगा। गृहमंत्री की घोषणा का रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने स्वयं को भाजपा से प्रधानमंत्री मनोनीत होने से दो दिन पूर्व इसी मैदान पर पूर्व सैनिकों की रैली की थी। इसी के बाद देश में भाजपा की सरकार बनने की नींव पड़ी। उन्होंने कहा कि अहीरवाल वीरों की भूमि है। 1857 की क्रांति से लेकर अभी तक यहां के जवानों ने देश के लिए कुर्बानी दी है। आज देश का हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। हरियाणा में भी दक्षिण हरियाणा और दक्षिण हरियाणा में भी रेवाड़ी में सर्वाधिक सैनिक और पूर्व सैनिक हैं।
विज्ञापन

 
एसवाईएल मिटाएगी दक्षिण हरियाणा की प्यास: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद उन्होंने अच्छे वकीलों से मशविरा कर 12 साल से अटके एसवाईएल के मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट से हल कराया। इसके लिए बेहतर ढंग से पैरवी की गई। एसवाईएल का सर्वाधिक लाभ दक्षिण हरियाणा को मिलेगा। इसके अतिरिक्त लिफ्ट इरिगेशन की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने का काम चल रहा है। 2200 करोड़ रुपये की लागत से यमुना के पानी को दक्षिण हरियाणा तक लाने की भी योजना बनाई जा रही है। इसके बाद दक्षिण हरियाणा आखिरी कोने तक पानी पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी वर्ष मार्च माह में गुरुग्राम में हुए हैपनिंग हरियाणा कार्यक्रम में 600 एमओयू साइन हुए थे। इनमें करीब सात लाख करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति बनी थी। अगर इसका 70 फीसदी भी हल हो जाता है तो हरियाणा में बेरोजगारी समस्या मिट जाएगी। साथ ही औद्योगिक धारूहेड़ा और बावल का भी विकास होगा। महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी में 1000 एकड़ में बने रहे लॉजेस्टिक हब से काफी बेरोजगारी दूर होगी। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब हर इलाके में एक सा काम होगा। किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स और बाईपास के लिए सभी तरीके अपनाएंगे : राव इंद्रजीत सिंह
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कहा जाता है जहां भाजपा की सरकार होती है वहां बहुसंख्यक बेकाबू हो जाते हैं, लेकिन प्रदेश में सरकार बनने के दो माह बाद ही मेवात के तावड़ू ने अल्पसंख्यकों ने बहु संख्यकों को पीटा। वहीं बावल के मनेठी में सीएम की घोषणा के दो साल बाद भी अभी तक एम्स और रेवाड़ी बाईपास नहीं बनने पर कहा कि अब ऐसे काम नहीं चलेगा अगर बात नहीं बनी तो और भी तरीके अपनाने पड़ेंगे। इंद्रजीत सिंह ने दक्षिण हरियाणा में ही पार्टी में ही अपने विरोधियों पर मंच से जबरदस्त तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन पर और इंसाफ मंच पर केवल समय बिताने के लिए ही भाजपा में आने की बात कह रहे हैं लेकिन वह भाजपा में समय बिताने नहीं बल्कि जीवन बिताने आएं हैं। उन्होंने कहा कि राजनाथ जी मैंने पार्टी में शामिल होते समय भी आपकी उपस्थिति में यही बात कही थी।

कहा था अमरेंद्र सिंह को बर्खास्त कर दो...
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा को भर सकती है। पिछले दिनों पंजाब सरकार ने एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय नहीं मानने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि उनके पिता राव बीरेंद्र सिंह के कृषि मंत्री रहते तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उपस्थिति में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में एसवाईएल के बंटवारे को लेकर एग्रीमेंट हुआ थे। जिसे बाद में नहीं माना। उस समय मैंने सोनिया गांधी से तत्कालीन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को बर्खास्त करने की बात कही थी। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अगर दक्षिण हरियाणा को एसवाईएल का पानी नहीं मिला तो उन्हें लोटा, कमंडल उठाकर गंगा किनारे बसना पड़ेगा।

अभी तक यह आया झोली में
बुधवार को शहीदी दिवस पर हुई रैली रेवाड़ी सहित अहीरवाल के लिए काफी अहम मानी जा रही थीै। रैली में अहीरवाल की बड़ी मांग सेना का सब भर्ती सेंटर खुलने की घोषणा हुई। इसके अतिरिक्त अन्य मांगें महज चर्चाओं तक ही सीमित रही। हालांकि रेवाड़ी के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से बेस हॉस्पिटल के एक्सटेंशन सेंटर खोलने की दिशा में पहल करना बड़ी बात मानी जा रही है। यदि भविष्य में रेवाड़ी में बेस हॉस्पिटल का एक्सटेंशन सेंटर खुल जाता है तो रैली सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए वरदान साबित हो सकती है। वहीं पूर्व अपनी घोषणा के अनुरूप बावल के मनेठी में एम्स का शीघ्र काम शुरू कराने और रेवाड़ी बाईपास के लिए शीघ्र ही केंद्र से बात करने के लिए कहा।

 
ये रहे मौजूद
रैली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद सुधा यादव, जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल, भिवानी सांसद धर्मवीर, सोनीपत सांसद रमेश कौशिक, कोसली विधायक बिक्रम सिंह यादव, नारनौल विधायक ओम प्रकाश, नांगल चौधरी विधायक अभय सिंह, गुडग़ांव विधायक उमेश अग्रवाल, पटौदी विधायक बिमला चौधरी, राजस्थान के बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव, तिजारा विधायक मामन यादव, किशनगढ़बास विधायक रामहेत सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed