फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On Deepotsav, 1.5 lakh houses will be illuminated with 7 crore lamps made in Rewari.

Rewari News: दीपोत्सव पर रेवाड़ी में बने 7 करोड़ दीयो से रोशन होंगे डेढ़ लाख घर

Wed, 23 Oct 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 23 Oct 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
On Deepotsav, 1.5 lakh houses will be illuminated with 7 crore lamps made in Rewari.
रेवाड़ी। दीये तैयार करता कुंभकार। संवाद
रेवाड़ी। दीपोत्सव पर हरियाणा के करीब डेढ़ लाख घर रेवाड़ी में तैयार दीयों से रोशन होंगे। इसके लिए पिछले पांच माह से शहर के कुंभकार तैयारी में जुटे हुए हैं। दिवाली पर मिट्टी के बर्तन और दीयों की सबसे अधिक मांग रहती है। वैसे तो हर बार दिवाली से करीब एक माह पहले दीये बनाने का कार्य पूरा हो जाता था, लेकिन इस बार मौसम की मार के चलते दीये बनाने का काम कुछ प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

रेवाड़ी निवासी कुंभकार राजकुमार ने बताया इस बार करीब 7 करोड़ दीये तैयार करने का लक्ष्य है। बताया रेवाड़ी में तैयार दीये पूरे हरियाणा में सप्लाई होंगे। इन दीयों से प्रदेश के करीब डेढ़ लाख घर रोशन होंगे। बताया कि दीये बनाने का काम जून से शुरू हो जाता है और दिवाली तक चलता है। इस बार बारिश के कारण काम में देरी हुई। इस वजह से कुंभकार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि मांग पूरी कर सकें।
विज्ञापन

हर कुंभकार परिवार 4 से 5 लाख दीये कर रहा तैयार

कुंभकारों का कहना है कि वे बारिश के चलते मुश्किल हालात में दीये तैयार कर रहे हैं। इस बार दीयों के दामों में 20 फीसदी का इजाफा होना स्वाभाविक है। जिले में करीब 150 कुंभकार परिवार हैं। प्रत्येक परिवार दिवाली तक करीब 4 से 5 लाख दीये तैयार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 दिन धूप में सुखाकर तैयार होती है दीये की मिट्टी
शहर के कुतुबपुर मोहल्ले के कुंभकार उमेद प्रजापत बताते हैं दीये बनाने के लिए मिट्टी को चार से पांच दिन लगातार धूप में सुखाया जाता है। मिट्टी सूखने के बाद इसे तीन दिन तक लगातार पानी में भिगोकर रखना पड़ता है। इसके बाद मिट्टी दो बार छानी जाती है। इस प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही मिट्टी दीये बनने के लिए चाक तक पहुंचती है। इसके बाद लगातार तीन दिन हल्की आंच पर पकने के बाद ही दीये बनकर तैयार होते हैं। वहीं, कुंभकार विजय, सुनील बताते हैं इस बार दिवाली में दीये और मिट्टी के बर्तन, खिलौनों आदि के अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed