{"_id":"6765b425222b84e6c30d4ae4","slug":"omprakash-chautala-played-an-important-role-in-the-development-of-the-district-rewari-news-c-198-1-rew1001-213041-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिले के विकास में ओमप्रकाश चौटाला ने निभाई थी अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिले के विकास में ओमप्रकाश चौटाला ने निभाई थी अहम भूमिका
Fri, 20 Dec 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 33रेवाड़ी। रेवाड़ी में 5 सितंबर 2023 को कार्यक्रम में उपस्थित इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का बीमारी के चलते गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने अपने कार्यकाल में रेवाड़ी के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। इसके लिए जिले की जनता उन्हें याद करती है।
इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता राजवंत डहीनवाल ने बताया कि इसी वर्ष ओमप्रकाश चौटाला रेवाड़ी में आए थे और कार्यकर्ताओं से मिले थे। कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे। लोकसभा चुनाव से पहले ओमप्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा था। रेवाड़ी में बनाए गए नए न्यायालय का उद्घाटन ओमप्रकाश चौटाला ने ही किया था। चेंबर का भी उद्घाटन किया था। लघु सचिवालय भी उनके ही कार्यकाल में बनाया गया था, जोकि अभी तक चल रहा है। लघु सचिवालय बनवाने का मकसद था कि एक ही छत पर सभी अधिकारी जनता की सेवा के लिए मिल सकें। इससे लोगों को भी काफी राहत मिली है। उन्होंने कई चौक चौराहों का भी निर्माण करवाया था। नाई वाली पुल का भी निर्माण उनके ही कार्यकाल में हुआ था।
नगर पालिका का दर्जा बरकरार रखा था
बावल। बावल में बार एसोसिएशन के प्रदीप, बावल नगर पालिका के चेयरमैन बिरेन्द्र महलावत व बावल के अन्य वकीलों ने पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। वक्ताओं ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को गरीब व मजदूरों का पक्षधार बताया। कहा कि उनका बावल से विशेष लगाव था। नगर पालिका के अध्यक्ष ने बताया कि बावल शहर नगर पालिका का दर्जा बरकरार रखने का कार्य भी चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने किया था। पूरे भारत में पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने सरकार आप के द्वार के माध्यम से गांव व शहरों में अनुदान देकर विकास करवाए थे। दूसरी और स्वास्थ्य आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत उन्होंने की थी।