फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officers should play the responsibility on the basis of morality towards the improvement of sex ratio: DC

लिंगानुपात सुधार की दिशा में नैतिकता के आधार पर अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी : डीसी

Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Officers should play the responsibility on the basis of morality towards the improvement of sex ratio: DC
रेवाड़ी। डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि कम लिंगानुपात वाले गांवों पर प्रशासन की पारखी नजर है और प्रशासन हर पहलू पर पूरा फोकस रखते हुए भ्रूण लिंग जांच करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने के लिए सतर्क हैं। जिले में लिंगानुपात सुधार के लिए सभी अधिकारी नैतिकता के आधार पर अपना दायित्व निभाएं। डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मानवीय मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ते हुए भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल होने वालों की सूचना प्रशासन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि रेवाड़ी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित एसडीएम पूरी मॉनिटरिंग करेें और लिंग जांच करने वालों पर नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि किसी भी रूप से लिंगानुपात सुधार मेें सार्थक कदम बढ़ाने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने जिले के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में जिन गांवों में बेटा-बेटी में लिंगानुपात अंतर अधिक हैं वहां महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग की ओर से संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। साथ ही महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी यह भी ध्यान रखें कि उक्त कम लिंगानुपात वाले गांवों में गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करते हुए हर स्तर पर उनके स्वास्थ्य का आंकलन किया जाए। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निरंतर पीएनडीटी एक्ट के तहीत कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों को कहा कि ग्राम सभाओं में आमजन को लिंगानुपात सुधार के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को लैंगिक असमानता को दूर करने में सजगता का परिचय देने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed