फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nutrition fortnight celebrated in Baliar Khurd

Rewari News: बालियर खुर्द में किया पोषण पखवाड़ा मनाया

Tue, 08 Apr 2025 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Nutrition fortnight celebrated in Baliar Khurd
बालियर खुर्द में पोषण पखवाड़े में शपथ लेती महिलाएं। स्रोत : विभाग - फोटो : स्वास्थ्य कर्मियों को किट सौंपते एनटीपीसी के अधिकारी।
रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। गांव बालियार खुर्द में विभाग की सुपरवाइजर सीमा ने पोषण पखवाड़े की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज 8 अप्रैल से पोषण पखवाड़े की शुरुआत की जो 22 अप्रैल तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग द्वारा इसको लेकर एक कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसके अनुसार सभी सुपरवाइजर अपने अपने सर्कल में गतिविधियां करवाएंगी। इसमें मुख्य रूप से गर्भवती महिलाएं, दुग्ध पिलाने वाली माताएं, किशोरियों व 6 वर्ष आयु के बच्चों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले 100 दिनों में पोषण आहार लाभार्थियों तक पहुंचना होगा। कुपोषण को कम करने के लिए मोटापा ग्रसित बच्चों व महिलाओं को कुपोषण के प्रति जागरूक कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।
विज्ञापन

सीमा ने बच्चों में मोटापे के मुख्य कारण बताते हुए कहा कि बच्चों में बच्चों को बाजार में तली हुई चीजों का सेवन ना करने दें। साथ ही पैकेट बंद चीजों से सेवन न करें। पोषण पखवाड़ा में उपस्थित ग्रामीणों को शपथ दिलवाने के साथ ही सही पोषण, देश रोशन के नारे भी लगवाए गए। इस अवसर पर गांव की सरपंच रेखा देवी ने भी ग्रामीण महिलाओं को पोषण आहार की जानकारी देने के साथ ही साफ सफाई की भी जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर पुष्पा देवी, अनीता देवी, वीरमती, रामभतेरी, निशा, मनीषा, मधु, अंजू, सुमन, कविता व विनोद मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed