{"_id":"695959f0a50add8bbe0a8c62","slug":"nss-develops-team-spirit-sandeep-rewari-news-c-198-1-fth1001-231471-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस से होता है टीम भावना का विकास : संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस से होता है टीम भावना का विकास : संदीप
Sat, 03 Jan 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो : एनएसएस प्रशिक्षण शिविर में छात्रों को नेतृत्व और समाज सेवा की जानकारी देते हुए।स्रोत: स
रेवाड़ी। गांव कंवाली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान समाजसेवी संदीप कुमार ने कहा कि एनएसएस से छात्रों में नेतृत्व, टीम भावना और संगठन क्षमता विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जैसे भारतीय सेना सीमा पर देश की रक्षा करती है वैसे ही एनएसएस समाज की अंदरूनी समस्याओं से लड़ने की समझ और कौशल सिखाती है।
प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि आज के कार्यक्रम में छात्रों ने नशा मुक्त भारत विषय पर व्याख्यान और डिबेट में भाग लिया। उन्हें नशे के प्रकार, प्रभाव, परिणाम, भ्रांतियां और कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों को नशे से बचने के लिए जरूरी कौशल पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर समाजसेवी संदीप कुमार ने विद्यालय को 11 हजार रूपये की सहयोग राशि भी भेंट की। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी प्रदीप कुमार, मिथिलेश कुमारी, राम सिंह, भगवान सोनू, पीटीआई विजेंद्र बाबूजी, उपनिष, जीतू, रमेश देवी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।