फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now the country's doctors will be trained in Majra, preparations are in full swing to start MBBS classes.

Rewari News: अब माजरा में तैयार होंगे देश के डॉक्टर, एमबीबीएस कक्षाएं शुरू कराने की तैयारी तेज

Sat, 23 May 2026 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Now the country's doctors will be trained in Majra, preparations are in full swing to start MBBS classes.
कुंड (रेवाड़ी)। माजरा में निर्माणाधीन एम्स में नए शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू होने की उम्मीदें तेज हो गई हैं। एमबीबीएस कक्षाएं शुरू कराने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से इस दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

इसके बाद पहले नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई और अब शिक्षण पदों को भरने की कवायद तेज कर दी गई है। एम्स प्रशासन ने एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जून में नीट परीक्षा आयोजित होगी और परिणाम आने के बाद एमबीबीएस दाखिले शुरू होने की संभावना है। ऐसे में एम्स प्रशासन इसी सत्र से कक्षाएं शुरू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। दक्षिणी हरियाणा में बन रहा यह संस्थान भविष्य में देश को बड़ी संख्या में डॉक्टर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स प्रशासन की ओर से ओपीडी सेवाएं शुरू करने की तैयारी भी समानांतर रूप से चल रही है। कक्षाएं शुरू होने के बाद अस्पताल की ओपीडी भी आम लोगों के लिए शुरू की जा सकती है। इसके लिए आधारभूत सुविधाओं और स्टाफ व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

हाल ही में नियुक्त उप निदेशक राकेश कुमार के पदभार संभालने के बाद परियोजना कार्यों में तेजी आई है। प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें यहां जिम्मेदारी सौंपी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि एम्स शुरू होने से न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी बल्कि क्षेत्र को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed