फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   North Western Railway transported 13 million tonnes of freight in five months.

Rewari News: उत्तर पश्चिम रेलवे ने पांच माह में 13 मिलियन टन माल ढोया

Thu, 10 Sep 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
North Western Railway transported 13 million tonnes of freight in five months.
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से अगस्त 2026 तक 13.592 मिलियन टन माल की लदान की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 12.129 मिलियन टन की तुलना में 12.1 प्रतिशत अधिक है। राजस्थान के लाइम स्टोन समेत विभिन्न कमोडिटीज को रेल के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाया जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार केवल अगस्त में 2.741 मिलियन टन माल लदान हुआ, जो पिछले वर्ष के 2.386 मिलियन टन से 14.9 प्रतिशत अधिक है। माल परिवहन बढ़ने से स्थानीय उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिल रही है। अगस्त में रेलवे का ऑपरेटिंग रेशियो 88.96 प्रतिशत रहा। यह आय-व्यय के बेहतर प्रबंधन और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को दर्शाता है। रेलवे नई कमोडिटीज को रेल परिवहन से जोड़ने और माल लदान की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर भी जोर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed