{"_id":"6af35fdd544850c99a0ced21","slug":"sharadiya-navasyeshti-yajna-performed-at-the-arya-samaj-mandir-rewari-news-c-198-1-rew1001-248503-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आर्य समाज मंदिर में किया शारदीय नवस्येष्टि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आर्य समाज मंदिर में किया शारदीय नवस्येष्टि यज्ञ
Tue, 10 Nov 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
आर्य समाज मंदिर में आयोजित नवस्येष्टि यज्ञ में उपस्थित लोग। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। दिवाली पर गंगायचा अहीर, बीकानेर स्थित आर्य समाज मंदिर में वैदिक परंपराओं के अनुसार शारदीय नवस्येष्टि यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान महर्षि दयानंद सरस्वती का निर्वाण दिवस भी मनाया गया।
कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न हुआ। इसमें देवपाल आर्य एवं उनकी धर्मपत्नी राजबाला यजमान रहे। उन्होंने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार यज्ञ में आहुतियां दीं। उपस्थित श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि, समाज कल्याण और मानव मात्र के मंगल की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन, विचारों और सामाजिक एवं धार्मिक सुधार कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद ने समाज को अंधविश्वास और कुरीतियों से मुक्त करने के साथ सत्य, ज्ञान और वेदों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने में प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पं. विजय शर्मा (उपप्रधान), वेद प्रकाश (उपमंत्री), डॉ. महेश कुमार (कोषाध्यक्ष), दलीप सिंह (संरक्षक), जयप्रकाश आर्य, दयाराम आर्य, नरेश कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, कर्मवीर आर्य, वेद, दीपचंद, महादेव, शिव कुमार, वैद्य जी, राजपाल, ओमप्रकाश मिस्त्री, सत्यवीर, भूप सिंह, विनोद, हेमंत आर्य, कर्ण सिंह और अश्वनी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।