{"_id":"65983ceaa01f5aad250d875e","slug":"no-facilities-in-rajiv-gandhi-sports-stadium-rewari-news-c-198-1-rew1001-8270-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम में नहीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम में नहीं सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। नाहड़ के गांव नेहरूगढ़ स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल विभाग अभी तक सुविधाएं नहीं दे रहा है। स्टेडियम में बिजली का मीटर नहीं लगाने के कारण बिजली व पानी की सुविधा नहीं है। इसके साथ ही स्टाफ की भी कमी है। ग्राम पंचायत नेहरूगढ़ ने खेल विभाग को स्टेडियम हैंडओवर कर दिया है, लेकिन, अभी तक विभाग के नाम जमीन नहीं चढ़ पाई है।
खिलाड़ियों ने बताया कि स्टेडियम में बिजली व पानी की व्यवस्था नहीं है जिसकी वजह से वहां खेलते समय खिलाड़ियों को परेशानी होती है। ग्राउंड की लेवलिंग ठीक नहीं है। गड्ढे व उबड़-खाबड़ होने से खिलाड़ियों को चोट लगने का खतरा रहता है। स्टेडियम में सिर्फ एक कोच है, जो खिलाड़ियों को वॉलीबॉल का अभ्यास कराता है। इसके अलावा दूसरे खेलों का न सामान है और न ही कोच हैं।
विज्ञापन
एसईपीओ राजेश का कहना है कि ग्राम पंचायत नेहरूगढ़ द्वारा प्रस्ताव पास कर स्टेडियम की जमीन खेल विभाग के नाम करवाने के लिए आग्रह किया गया है। उसे जिला खेल अधिकारी के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन