फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New schedule released for undergraduate admissions; online applications to be accepted until July 12.

Rewari News: स्नातक में दाखिले के लिए नया शेड्यूल जारी, 12 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Sat, 04 Jul 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 04 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
New schedule released for undergraduate admissions; online applications to be accepted until July 12.
रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सरकारी एवं गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए समेत अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी गई है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में 13 जुलाई तक संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद 18 जुलाई तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन या दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी अथवा आपत्ति पाए जाने पर इसकी सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन संशोधन कर आपत्तियों का निस्तारण करना होगा। विभाग की ओर से पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 21 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि पहली फाइनल मेरिट सूची 22 जुलाई को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली सूची में चयनित अभ्यर्थी 23 से 27 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा करा सकेंगे। दूसरे चरण की प्रोविजनल मेरिट सूची 28 जुलाई को जारी होगी और दूसरी फाइनल मेरिट सूची 29 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। इस सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 30 जुलाई से 8 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कराने का अवसर मिलेगा।
सीटें खाली रहने पर होगी ओपन काउंसिलिंग : विभाग ने स्पष्ट किया है कि पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो उन्हें भरने के लिए 4 अगस्त से ओपन काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। नए आवेदनों के लिए प्रवेश पोर्टल 5 अगस्त से दोबारा खोला जाएगा।
इसके बाद 6 से 12 अगस्त तक अभ्यर्थी 100 रुपये लेट फीस के साथ प्रवेश ले सकेंगे। वहीं 13 से 19 अगस्त तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये लेट फीस के अतिरिक्त 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।


वर्जन :
दाखिले का नया शेड्यूल जारी होने से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। आवेदन तिथि बढ़ने से अब अधिक से अधिक विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।दयावती, उप-प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed