फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Necessary steps should be taken to reduce accidents: Deputy Commissioner

दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उठाए आवश्यक कदम : उपायुक्त

Thu, 28 Nov 2024 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Necessary steps should be taken to reduce accidents: Deputy Commissioner
रेवाड़ी। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने वीरवार को जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में जहां अधिक दुर्घटनाएं घटित होती हैं, वहां आवश्यक कदम उठाते हुए दुघर्टनाओं में कमी लाई जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों, सिग्नल तोड़ने वालों, लिमिट से अधिक सवारियां लेकर चलने वाले वाहनों सहित निर्धारित नियमों को पालन न करने वालों के चालान किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी सड़कों और मार्गों पर मार्किंग करवाने के साथ-साथ साइन बोर्ड लगवाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक दुघर्टना का ऑडिट किया जाए कि दुर्घटना क्यों घटित हुई, दुघर्टना का क्या कारण रहा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले में एक्सीडेंट प्रोन पॉइंट चिह्नित किया जाए। जहां भी अवैध कट बने हुए हैं, उन्हें बंद करवाएं। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करें। यातायात पुलिस नागरिकों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करें। इसके साथ-साथ वाहन चालक भी यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, एनएचआई व संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर दौरा कर सड़कों की स्थिति को जानें और यदि कहीं सड़कों में गड्डे बने हों तो उनको तुरंत प्रभाव से दुरूस्त किया जाए, ताकि गड्डों की वजह से कोई हादसा न हो। आम मार्गों एवं राजमार्गों से संबंधित विभाग अपनी-अपनी सड़कों के रखरखाव का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर सांकेतिक बोर्ड और निर्धारित गति सीमा को नियंत्रित करने के लिए गति अवरोधक लगाएं। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में दुर्घटना रोकने के लिए विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed