फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Naveen was killed by his friends, there was an argument while drinking alcohol

Rewari News: दोस्तों ने ही नवीन को मौत के घाट उतारा, शराब पीने के दौरान हुई थी कहासुनी

Wed, 20 Aug 2025 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Naveen was killed by his friends, there was an argument while drinking alcohol
फोटो : 7पकड़े गए दोनों आरोपी। संवाद
रेवाड़ी। गांव मनेठी निवासी नवीन (35) की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी गांव मनेठी निवासी बिजेंद्र उर्फ एसपी व गोबिंद उर्फ बिंडा नवीन के ही दोस्त थे। 17 अगस्त की रात को तीनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी कहीं जाने की बात कर रहे थे और नवीन मना कर रहा था। बहस के बीच दोनों नवीन को मारने लगे। बिजेंद्र पत्थर उठाकर लाया और गोबिंद ने नवीन के पीछे से दोनों हाथ पकड़ लिए। बिजेंद्र ने पत्थर उठाकर नवीन के सिर पर लगातार कई वार किए जिससे वह चोटिल हो गया और आरोपी वहां से भाग गए। जाते वक्त आरोपी नवीन को गांव के श्मशान घाट वाले मार्ग पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने नवीन के परिजनों और ग्रामीणों से संपर्क किया। पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को पुलिस ले गई। पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात को कबूल किया। पुलिस ने बताया कि अभी जांच जारी है। अहम सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में जाने की बात कहकर घर से गया था नवीन
डीएसपी सिटी जोगेंद्र शर्मा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 18 अगस्त को पुलिस को गांव मनेठी में श्मशान घाट वाले रास्ते पर एससी चौपाल के पास पेशे से चालक नवीन का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सिर व चेहरे पर पत्थर से चोट मारी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था। गांव मनेठी निवासी मितलेश ने शिकायत में बताया था कि 17 अगस्त की शाम को उसका छोटा भाई नवीन कुमार अपनी बाइक पर टीकवाड़ मेले में जाने की बात कहकर घर से गया था। इसी दौरान उसे सुबह सूचना मिली कि नवीन कुमार की लाश उनके गांव के श्मशान घाट वाले रास्ते पर एससी चौपाल के पास मिली है। पुलिस ने मृतक के भाई मितलेश के बयान पर थाना खोल में हत्या का मामला दर्ज करके करके जांच शुरू की थी। मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव मनेठी निवासी बिजेंद्र व गोबिंद को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed