फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   National Service Scheme is important for student life: Deputy Commissioner

छात्र जीवन के लिए अहम है राष्ट्रीय सेवा योजना : उपायुक्त

Fri, 21 Feb 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
National Service Scheme is important for student life: Deputy Commissioner
फोटो: 20रेवाड़ी। जाटुसाना ​स्थित गौशाला में आयोजित एनएसएस कैंप के समापन पर स्वयंसेवकों के साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। जाटुसाना स्थित गोशाला में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे साप्ताहिक कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि छात्रों के जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना का काफी महत्व है। यह छात्रों को समाज सेवा करने का मौका देती है और उनके व्यक्तित्व को निखारने में मदद करती है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से छात्र वर्ग में सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूकता आती है और समाज सेवा का अनुभव मिलता है। इससे ज़िम्मेदार नागरिक की भावना विकसित होने के साथ साथ नेतृत्व के गुण और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण भी विकसित होता है। ऐसे कैंपों से हमें आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का अभ्यास होता है। राष्ट्रीय एकीकरण शिविर, साहसिक कार्यक्रम, स्वच्छ भारत अभियान, नशामुक्ति, बालश्रम, बालविवाह, सड़क सुरक्षा जैसी जागरूकता रैली, विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम बेहद अहम है। इस अवसर पर जाटूसाना कॉलेज प्रिंसिपल प्रीति, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, जाटूसाना गोशाला प्रधान जयसिंह, जाटूसाना सरपंच प्रतिनिधि मनोज यादव सहित कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed