{"_id":"69f4e8893762dae5510c9b8f","slug":"national-eligibility-cum-entrance-test-will-be-conducted-at-11-centres-in-the-district-rewari-news-c-198-1-fth1001-237735-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिले के 11 केंद्रों पर होगा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिले के 11 केंद्रों पर होगा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट
Fri, 01 May 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 01 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों में 3 मई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों के अंदर केवल ड्यूटी स्टाफ और परीक्षार्थियों को ही प्रवेश मिलेगा जबकि अन्य किसी भी व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के लिए एचएचएमडी और फ्रिस्किंग टीमों को तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को वॉकी-टॉकी से लैस किया गया है ताकि सूचना का त्वरित आदान-प्रदान हो सके। पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी और गश्त के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए एसपी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानों को बंद रखने, आग्नेय अस्त्रों पर पूर्ण प्रतिबंध तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
सभी थाना क्षेत्रों में स्थित होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं की जांच के भी आदेश दिए गए हैं। पीसीआर और राइडर टीमों को लगातार गश्त करने को कहा गया है।
एसपी ने दुकानदारों और आमजन से अपील की है कि परीक्षा के दौरान सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।