फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nahariya Nawab's Haveli, which was a witness to the freedom struggle, is a victim of neglect

Rewari News: आजादी की लड़ाई की साक्षी रही नाहड़िया नवाब की हवेली उपेक्षा की शिकार

Tue, 10 Jun 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nahariya Nawab's Haveli, which was a witness to the freedom struggle, is a victim of neglect
फोटो : 15नाहड़िया नवाब की हवेली। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। सामाजिक संगठन जागृति मंच नाहड़ ने हरियाणा सरकार के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को ऐतिहासिक नाहड़िया नवाब की हवेली के संरक्षण की मांग की है।
सामाजिक संगठन जागृति मंच के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश ने बताया कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र और कोसली विधानसभा क्षेत्र के खंड मुख्यालय नाहड़ में प्राचीन नाहड़िया नवाब की हवेली लंबे अरसे से उपेक्षा की शिकार है।
विज्ञापन

यह हवेली अंग्रेजी शासनकाल में आजादी के लिए इलाके में चलाई गए आंदोलनों की मूक साक्षी रही है। गुलामी के दौर में जहां यह हवेली दुजाना नवाब के विश्राम गृह के तौर पर इस्तेमाल होती थी। वहीं आजादी के बाद इसका इस्तेमाल शिक्षण संस्थान, उप तहसील, पटवार घर, सरकारी विश्रामगृह के रूप में समय समय पर होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश नाहड़ ने बताया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा इतिहास व संस्कृति की समझ रखने वाले बुद्धिजीवियों का आग्रह है कि इस ऐतिहासिक प्राचीन धरोहर का संरक्षण एवं संवर्धन करवाकर, इसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए।
इससे पहले जयभगवान शर्मा ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री, लोकनिर्माण मंत्री व स्थानीय विधायक से मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed