फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nagar Kirtan organized on the birth anniversary of Guru Gobind Singh

Rewari News: गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर नगर कीर्तन आयोजित

Sat, 04 Jan 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 04 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan organized on the birth anniversary of Guru Gobind Singh
फोटो: 17रेवाड़ी। शहर में नगर कीर्तन के दौरान करतब दिखाते गतका पार्टी। संवाद - फोटो : युवा महोत्सव द्वारा आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में बनाए पोस्टर दिखाते प्रतिभागी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर में शनिवार को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान गतका पार्टी ने करतब भी दिखाया। गतका पार्टी के करतब को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी।
संगत की ओर से नगर कीर्तन किया गया जिसका जगह-जगह पर स्वागत किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के रास्ते में श्रद्धालु सफाई करते जा रहे थे। संगत द्वारा नगर कीर्तन में गुरु की बाणी का गुणगान किया गया। गुरबाणी का गान करते हुए लोग जा रहे थे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। नगर कीर्तन रेलवे रोड गुरुद्वारा से होते हुए गोकुल गेट, मेन बाजार, मोती चौक, कटला बाजार, सर्कुलर रोड तक निकाला गया। शहर के गुरुद्वारा में 5 जनवरी को कीर्तन दरबार व इसके बाद दोपहर गुरु का अटूट लंगर भी चलेगा।
विज्ञापन

करतार सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह सिख धर्म के दसवें गुरु थे। गुरु गोबिंद सिंह जी ने हमेशा अधर्म, अन्याय, अत्याचार के लिए आवाज उठाई और लोगों की रक्षा की थी। 1699 ईस्वी में बैसाखी के दिन पांच प्यारे बनाए थे, जिन्होंने अधर्म के खिलाफ लड़ते हुए अपना बलिदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed