फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mustard purchase will continue from today till 20th April

Rewari News: आज से 20 अप्रैल तक जारी रहेगी सरसों खरीद

Mon, 15 Apr 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 15 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Mustard purchase will continue from today till 20th April
रेवाड़ी। एसडीएम एवं प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी विकास यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए रेवाड़ी और बावल स्थित नई अनाज मंडी में किसानों की सरसों की सरकारी खरीद सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650- रुपये प्रति क्विंटल की दर से जारी किए गए गांवों के रोस्टर के हिसाब से की जाएगी। जिससे किसानों को समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी बारी अनुसार ही अपनी फसल को मंडियों में बेचने के लिए लाएं।
विज्ञापन


एसडीएम एवं प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी ने बताया 15 अप्रैल को नैनसुखपुरा (मुण्डावास), गंगायचा जाट, मस्तापुर, टहना दीपालपुर, बासदूदा, मनेठी, पाडला, नांगल जमालपुर, नन्दरामपुरबास, मालहेडा, कापडीवास, रोजका, बालियर कलां, बालियर खुर्द, बिहारीपुर, डाबडी, पातुहेडा, झाबुआ, बीड झाबुआ, खिजूरी, 16 अप्रैल को मसानी, खटावली, खलियावास, खोल, मंदौला, बोहका, श्रीनगर, कोलाना, उंचा, रसूली, ततारपुर खालसा, जोनियावास, गुरदास माजरा, कोनसीवास, भटेडा, देहलावास, गुलाबपुरा, टांकडी, दुल्हेडा कलां, दुल्हेडा खुर्द, बखापुर,
विज्ञापन


17 अप्रैल को नांगल, मूंदी, बटौडी, खालेटा, कढू, प्राणपुरा उर्फ गोपालपुर, नंगला मायण, मायण, अहरोद, गोबिन्दपुरी, चिताडूंगरा, माजरा मुस्तिल भालखी, भालखी, पाली, गोठडा टप्पा खोरी, रोलियावास, आलियावास, बवाना गुर्जर, ढाणी सांतो, कुण्डल, खरखडी भीवा, 18 अप्रैल को जौनावास, डयोडई, भवाडी, छुरियावास, गुमीना, मैलावास, राजपुरा ईस्तमुरार, शहबाजपुर ईस्तमुरार, लालपुर, डवाना, बिठवाना, धामलाका, देवलावास, बैरियावास, आलमगीरपुर, राजगढ, लोधाना, पिथनवास, बखापुर, 19 अप्रैल को जडथल, साल्हावास, आसियाकि टप्पा जडथल, खिजूरी निखरी, रालियावास, डूंगरवास, मुण्डियाखेडा, लाधूवास गुर्जर, काठूवास, माजरी दूदा, घटाल महनियावास, गढी अलावलपुर, हांसाका, सुलखा, कमालपुर, बावल तथा 20 अप्रैल को रेवाड़ी, नयागावं दौलतपुर, ढालियावास, झांझनवास, पिवरा, खातीवास, पोखरपुर, कुतुबपुर मौला के किसानों की सरसों की पैदावार की निर्धारित एमएसपी पर खरीद की जाएगी। यदि कोई किसान किसी कारण से आपने शैड्यूल में सरसों नहीं बेच पाया है तो वह किसान शनिवार 20 अप्रैल को अपनी फसल बेच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

फसल को अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके लाएं किसान
प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी ने किसानों से आह्वान किया कि सरसों की फसल को अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके जिस दिन उनके गांव का नंबर हो उसी दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी समय ला सकता है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन ई-खरीद में मेरी फसल मेरा ब्योरा पर करवाया हुआ है केवल वही किसान अपनी सरसों लेकर आएं ताकि किसानों को को अपनी सरसों बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेट पास कटवाने के लिये किसान अपना आधार कार्ड अवश्य साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed