{"_id":"600715848ebc3e31d240a526","slug":"msani-beraj-farmer-protest-agriculture-rewari-news-rtk5916349147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसानी बैराज व खेड़ा बॉर्डर पर बढ़ने लगी किसानों की संख्या, केरल से आए किसानों ने किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसानी बैराज व खेड़ा बॉर्डर पर बढ़ने लगी किसानों की संख्या, केरल से आए किसानों ने किया अनशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बार्डर व मसानी बैराज पर किसानों का धरना जारी है। मंगलवार को यूपी से भाजपा के विधायक पद से इस्तीफा देने वाले अवतार सिंह भड़ाना ने किसानों के बीच पहुंचकर अपना समर्थन दिया। वहीं ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर किसानों की संख्या बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए पुलिस की ओर प्रशासन ने पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए बॉर्डर पर किसानों का अनशन भी जारी है। हर दिन 15 से 20 किसान 24 घंटे के अनशन पर बैठते है। मंगलवार को 13 किसान अनशन पर बैठे, इनमें केरल के 11 किसान भी शामिल थे। अनशन पर बैठने वालों में लाभ सिंह, परमजीत सिंह, अज्जी, शंकर नारायण, एनजी रामकृष्णन, सुधीर, चोई कुट्टी, सुजीत, क्रिस्टी, संतोष, अली, विपिन, सुमेश शामिल रहे।
किसानों को दी गई श्रद्धांजलि
मंगलवार को बॉर्डर पर सभा की शुरूआत आंदोलन के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देकर की गई। किसान नेताओं ने कहा कि अभी तक 100 से ज्यादा किसान आंदोलन में अपना बलिदान दे चुके हैं। साथ ही केरल के किसान नेता विधायक एमवी विजय दास को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
किसान विरोधी है कृषि कानून: भड़ाना
यूपी से भाजपा के विधायक पद से इस्तीफा देने वाले अवतार सिंह भड़ाना ने मसानी बैराज पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीनों कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी है। सरकार को किसानों की बात मानकर इन्हें रद्द करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में सड़कों पर बैठे किसान की पैदावार की वजह से ही लोगों के घरों में चूल्हा जलता है।
विज्ञापन
गंगायचा टोल प्लाजा भी चल रहा है आंदोलन
कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे खेड़ा बॉर्डर व मसानी बैराज के अलावा रेवाड़ी- रोहतक हाईवे स्थित गंगायचा टोल प्लाजा पर किसानों का धरना चल रहा है। यहां पर एक जनवरी से टोल फ्री है। अनेक किसान संगठनों की ओर से टोल प्लाजा पर बैठक कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा है। यहां पर अनेक किसान नेता पहुंचकर अपना समर्थन दे रहे हैं।