फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MP Rao Inderjit Singh adopted village Kharkhara and Bhadawas

सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने गांव खरखड़ा और भाड़ावास को लिया गोद

Fri, 06 Aug 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
MP Rao Inderjit Singh adopted village Kharkhara and Bhadawas
लघु सचिवालय सभागार में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सांसद आदर्श ग्राम योजना के द्वितीय चरण में केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने जिले के गांव खरखड़ा व भाड़ावास को गोद लिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांव को आदर्श बनाना है, ताकि गांव में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं देने के साथ गांव का सम्पूर्ण विकास हो सके।
विज्ञापन

एसडीएम रविंद्र यादव ने वीरवार को सचिवालय सभागार में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव खरखड़ा व भाड़ावास में विभिन्न विभागों द्वारा गांव में करवाए जाने वाले विकास कार्यों की योजनाओं बारे एक बैठक ली। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग द्वारा उक्त दोनों गांवों के लिए विलेज डेवलेपमेंट प्लान बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि उस प्लान के अनुरूप गांव में विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा सके। उन्होंने कहा कि गांव में विभाग द्वारा जो भी अच्छे से अच्छे कार्य कराया जा सकता है उसे इस प्लान में शामिल किया जाए, ताकि लोगों को उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
विज्ञापन

अधिकारी गांवों में जाकर समस्याओं के समाधान पर करेंगे काम
एसडीएम ने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों के अधिकारी गांव में जाकर गांव की आवश्यकता अनुसार रूपरेखा तैयार करें और उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों का गांव के ग्राम सचिवालय या सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास योजना को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले, ताकि लोगों के आजीविका के अवसर बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत गांवों में स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें बैंक के माध्यम से ऋण दिलवाकर उन्हें आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसी प्रकार दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना तथा आरएसईटीआई के तहत स्वयं रोजगार के प्रशिक्षण देकर भी लोगों को स्वावलंबी बनाया जा सकता है। इस बैठक में डीडीपीओ एचपी बंसल, डीपीएम एनआरएलएम आफताब अहमद, एपीओ अर्जुन गुप्ता के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed