{"_id":"6a513728d6224bc55009e33e","slug":"motorcyclist-killed-in-collision-with-trolley-rewari-news-c-198-1-rew1001-241695-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान
Fri, 10 Jul 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
कोसली। गुडियानी-जाटूसाना रोड पर ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में शादीपुरा निवासी 39 वर्षीय सुरेश की मौत हो गई। सुरेश परिवार में इकलौता कमाने वाले थे। बड़ी बेटी 12वीं और बेटा 9वीं कक्षा में पढ़ता है। पत्नी ब्लाइंड है और बूढ़े माता-पिता भी उन्हीं के पास रहते हैं।
सुरेश जाटूसाना की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे बाइक पर ड्यूटी से घर आ रहे थे। इसी दौरान गुडियानी गैस एजेंसी के पास ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में घायल सुरेश को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। रात करीब डेढ़ बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉले को कब्जे में लिया। पुलिस ने ट्रॉला ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है। संवाद