{"_id":"65f5658b83d23c5683067c19","slug":"mother-and-daughter-sitting-on-railway-track-in-rewari-train-passed-over-them-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: रेलवे ट्रैक पर बैठी मां-बेटी, ट्रेन उपर से गुजरी, दोनों की मौत, शहर में दवाई लेने गई थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: रेलवे ट्रैक पर बैठी मां-बेटी, ट्रेन उपर से गुजरी, दोनों की मौत, शहर में दवाई लेने गई थी महिला
Sat, 16 Mar 2024 02:55 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:55 PM IST
सार
जयपुर से भिवानी जा रही ट्रेन जैसे ही हरी नगर गांव के पास पहुंची सामने दो महिलाएं ट्रैक पर बैठी हुई थी। ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर दोनों को उठाने की काफी कोशिश की, मगर दोनों नहीं उठीं और ट्रेन ऊपर से गुजर गई।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी के गांव हरी नगर रेलवे ट्रैक पर एक महिला अपनी बेटी के साथ बैठ गई। इस दौरान ट्रेन ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर दोनों को उठाने का काफी प्रयास किया मगर वह असफल रहा। ट्रेन दोनों मां बेटी के ऊपर से गुजर गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने अपनी जान दी है। ऐसा क्यों किया गया है फिलहाल इसके बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है इस पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गांव मंदौला निवासी सुनीता (45) और उसकी बेटी सोनिका (27) के रूप में हुई है। बेटी सोने का शादीशुदा थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है। परिजनों के मुताबिक दोनों घर पर यह बोलकर गई थीं कि दवाई लेने जा रही हैं। उसके बाद वह हरी नगर के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मामला करीब दोपहर 1:30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय जयपुर से भिवानी जा रही ट्रेन जैसे ही हरी नगर गांव के पास पहुंची सामने दो महिलाएं ट्रैक पर बैठी हुई थी। ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर दोनों को उठाने की काफी कोशिश की, मगर दोनों नहीं उठीं और ट्रेन ऊपर से गुजर गई। मामले की जांच जीआरपी कर रही है।
विज्ञापन