फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   More than 75% of organizations are investing in AI: Savita

75% से अधिक संस्थान एआई में निवेश कर रहे : सविता

Mon, 27 Apr 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
More than 75% of organizations are investing in AI: Savita
कार्यशाला में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय प्रोफेशनल स्किल्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर सविता श्योराण ने विद्यार्थियों को नवाचार, शोध एवं व्यावहारिक ज्ञान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने ऐसे आयोजनों को छात्रों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने एआई के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2030 तक एआई वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगभग 15.7 ट्रिलियन डॉलर का योगदान देने की क्षमता रखती है। वर्तमान समय में विश्वभर के 75% से अधिक संस्थान एआई तकनीकों में निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो इसके बढ़ते प्रभाव और उपयोगिता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आने वाले वर्षों में एआई का बाजार आकार 2027 तक 7 से 10 ट्रिलियन डॉलर के बीच पहुंचने का अनुमान है। सविता श्योराण ने एआई के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह ज्ञान-आधारित कार्यों में उत्पादकता को लगभग 30%-40% तक बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को सीखने, डिजिटल कौशल विकसित करने तथा एआई के नैतिक और जिम्मेदार उपयोग को अपनाने के लिए प्रेरित किया जिससे वे भविष्य में अधिक सक्षम और प्रतिस्पर्धी बन सकें।

साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को एआई आधारित टूल्स के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अपनी कार्यक्षमता और नवाचार क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सैकड़ों लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed