{"_id":"647ccfeeed698e15ce0b13bc","slug":"modi-raised-the-prestige-of-india-in-the-world-rewari-news-c-198-1-rew1001-754-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मोदी ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मोदी ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया
Sun, 04 Jun 2023 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल। विज्ञप्ति
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का कद बढ़ाया है। यह बात सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बावल विधानसभा के गांव नरसिंहपुर गढ़ी व मोहनपुर में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। इस दौरान ग्रामीणों ने पिछले साढ़े 8 साल में हुए विकास कार्यों के लिए सहकारिता का मंत्री का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि आकंड़े गवाह है कि मनोहर सरकार में जिन विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ है उनका उद्घाटन भी निर्धारित अवधि में हुआ है। उन्होंने कहा कि माजरा भालखी में जल्द ही होने वाले एम्स का शिलान्यास और उद्घाटन भी भाजपा सरकार के अंतर्गत ही होगा।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी की कार्यकुशल नीतियों के बलबूते देश पुन: विश्व गुरु बनने की राह पर है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले 9 साल में मोदी सरकार की विकासपूर्ण नीतियों से देश मे विकासशील परिवर्तन आया है और देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनसेवा को समर्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण योजना, किसान सम्मान निधी योजना व स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं से आमजन के जीवनस्तर में सरहानीय बदलाव हुए है। कार्यक्रम के अंत मे सहकारिता मंत्री ने गाँव नरसिंहपुर गढ़ी व मोहनपुर के विकास हेतु 30 लाख रुपयों के अनुदान की घोषणा की।
विज्ञापन
इस अवसर पर चेयरमैन पंचायत समिति बावल छत्रपाल सिंह, वाइस चेयरमैन नगरपालिका बावल अर्जुन चौकन, वाइस चेयरमैन जिला परिषद अनिल रामुपर, जिला महामंत्री भाजपा ईश्वर सिंह चनेजा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बावल अमरजीत सिंह, कैप्टन ओम प्रकाश, जिला सचिव किसान मोर्चा युद्धवीर फौगाट, नरसिंहपुर गढ़ी सरपंच धमेन्द्र सिंह, मोहनपुर सरपंच ओम प्रकाश, आदि मौजूद रहे।