फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MLA laid the foundation stone and inaugurated dozens of schemes worth crores

Rewari News: विधायक ने करोड़ों की दर्जनभर योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

Sat, 10 Aug 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 Aug 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
MLA laid the foundation stone and inaugurated dozens of schemes worth crores
फोटो: 26रेवाड़ी। कोसली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का उद्घाटन करते कोसली विधायक लक्ष
कोसली। कोसली विधानसभा क्षेत्र के विकास में शुक्रवार का दिन मील का पत्थर साबित हुआ। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने करोड़ों की दर्जनभर योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर ग्रामीणों को समर्पित किया। इस दौरान कोसली विधायक ने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र को विकास में शिखर पर लेकर जाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांव छव्वा में छव्वा से धारौली सड़क निर्माण कार्य (लागत 53.86 लाख) का शिलान्यास और ओपन जिम का उद्घाटन, गांव शहादतनगर में शहादतनगर से नठेड़ा सड़क निर्माण (लागत 86.45 लाख) का शिलान्यास, नवनिर्मित फिरनी और जलघर वाले रास्ते का उद्घाटन (लागत 80 लाख), मुख्य फिरनी से पशु चिकित्सालय तक और मुख्य फिरनी से ओमप्रकाश के मकान तक के रास्ते का उद्घाटन, गांव सुधराना में सुधराना से कोहारड़ सड़क निर्माण कार्य (लागत 40.57 लाख) का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मंदिर से रेलवे स्टेशन वाले नवनिर्मित रास्ते का उद्घाटन, गंदे पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन कार्य का शिलान्यास, गांव लिलोढ़ में लिलोढ़ से सुधराना सड़क निर्माण कार्य (लागत 97.36 लाख) का शिलान्यास, जुड्डी रोड से संजय के मकान तक नवनिर्मित रास्ते का उद्घाटन (लागत 18 लाख), श्मशान घाट का रास्ता निर्माण, जुड्डी रोड से सतीश के मकान तक नवनिर्मित रास्ता, स्कूल से राजेश के मकान तक रास्ता व दो ओपन जिम निर्माण कार्यों का उद्घाटन, गांव कोहारड़ में कोहारड़ से सुधराना सड़क निर्माण कार्य (लागत 48.78 लाख) का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा हर्षापुरी में ओपन जिम, जगदेव के मकान से शांति देवी के मकान तक नव निर्मित रास्ता, पार्क में टिनशेड का निर्माण कार्य का उद्घाटन और बहु रोड से सत्यभारती स्कूल तक नवनिर्मित रास्ता (लागत 10 लाख) का उद्घाटन कर ग्रामीणों को समर्पित किया। इससे पूर्व सभी गांवों में मुख्य अतिथि कोसली विधायक का फूलमालाओ, पगड़ी व स्मृति चिह्न के साथ स्वागत किया।


इस अवसर पर नाहड़ ब्लॉक समिति चेयरमैन दुष्यंत यादव, नाहड़ मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, छव्वा सरपंच राजबाला देवी, सरपंच सादतनगर प्रहलाद सिंह, सरपंच सुधराना संजू देवी, सरपंच लिलोढ़ भगवान देव, सरपंच कोहारड किरण देवी, सरपंच प्रतिनिधि रणवीर कोहारड, सरपंच भाकली श्याम सिंह, सरपंच नेहरूगढ़ आशीष, सत्यवीर सरपंच प्रतिनिधि, सरपंच मसीत अशोक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed