फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mission Buniyaad...result of first phase on 20th January, second phase exam on 30th

Rewari News: मिशन बुनियाद...पहले चरण का परिणाम 20 जनवरी को, दूसरे चरण की परीक्षा 30 को

Sun, 11 Jan 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mission Buniyaad...result of first phase on 20th January, second phase exam on 30th
रेवाड़ी। मिशन बुनियाद के पहले चरण की परीक्षा संपन्न होने के बाद अब विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा का इंतजार है। पहले चरण के परीक्षा के परिणाम 20 जनवरी को जारी किए जाएंगे। इससे सफल हुए विद्यार्थी 30 जनवरी को दूसरे चरण की परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

मिशन बुनियाद के तहत आयोजित लेवल-1 परीक्षा में कुल 2256 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा के लिए जिले भर से 2742 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, जिनमें से 486 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन

लेवल-1 की यह परीक्षा कुल 200 अंकों की थी, जिसमें 50 प्रश्न पूछे गए थे। दोनों चरणों में चयनित विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के तहत निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन बुनियाद केंद्रों पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन माध्यम से विकल्प फाउंडेशन द्वारा करवाई जाती है। चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से पठन-पाठन सामग्री, वर्दी और यातायात जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग हरियाणा और विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है।
जिले में मिशन बुनियाद के पांच केंद्र संचालित : जिले में मिशन बुनियाद के पांच केंद्र संचालित हैं। योजना के तहत विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ किताबें, स्टेशनरी और वर्दी भी दी जाती है।
कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की बुनियादी भाषाई और गणितीय क्षमताओं को मजबूत करना है, ताकि सीखने के अंतराल को पाटा जा सके और उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा सके। विद्यार्थियों को उनकी सीखने की क्षमता के अनुसार समूहों में विभाजित कर व्यक्तिगत शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है।

-------------

परीक्षा का शेड्यूल :
प्रथम चरण का परिणाम--20 जनवरी
द्वितीय चरण की परीक्षा-- 30 जनवरी
परीक्षा का परिणाम--25 फरवरी
तृतीय चरण की परीक्षा--3 अप्रैल
परीक्षा का परिणाम-- 5 मई
दाखिले के लिए काउंसिलिंग-- 7 मई
नया बैच प्रारंभ-- 15 मई

--------
वर्जन:
मिशन बुनियाद के तहत दूसरे चरण में परीक्षार्थी चयनित होने पर दो वर्षों तक एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना तथा दसवीं तक की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करेंगे। इन विद्यार्थियों को विशेष शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से अध्ययन कराया जाएगा।-- रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed