फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mid day meal workers did not get honorarium for four months, demonstration

Rewari News: चार माह से नहीं मिला मिड डे मील कार्यकर्ताओं को मानदेय, प्रदर्शन

Sun, 12 Mar 2023 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Mar 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mid day meal workers did not get honorarium for four months, demonstration
रेवाड़ी। चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से नाराज मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क में श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के बैनर तले प्रदर्शन कर सभा की।
विज्ञापन

सभा में मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं ने चार महीने से मानदेय नहीं मिलने पर रोष प्रकट किया औप सरकार से मानदेय का तत्काल भुगतान करने की मांग की। कहा कि हर महीने की सात तारीख तक नियमित मानदेय दिया जो। यूनियन ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री, निदेशक मौलिक शिक्षा विभाग, पंचकूला व जिला उपायुक्त रेवाड़ी को प्रेषित किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यूनियन की जिला प्रधान भतेरी देवी ने कहा कि मिड डे मील कार्यकर्ता गरीब परिवारों की महिलाएं हैं। उन्हें केवल 7 हजार रुपये प्रति माह मानदेय मिलता है जो एक वर्ष में केवल 10 माह का ही दिया जाता है। ग्रीष्म व शीतकालीन अवकाश का वेतन नहीं दिया जाता। इससे बढ़ती महंगाई में घर चलाना बहुत मुश्किल है। यूनियन की जिला सचिव मुन्नी देवी ने कहा कि मानदेय पूरे 12 महीने का दिया जाए। ग्रीष्म व शीतकालीन अवकाश का वेतन न काटा जाए और मिड डे मील का कार्यकर्ताओं का मानदेय हरियाणा सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन के बराबर किया जाए। एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान कामरेड बलराम यादव ने कहा कि मिड मील कार्यकर्ताओं को चार महीने से मानदेय नहीं दिया जा रहा है जिससे वे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed