फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Memorandum regarding issues submitted to education officials.

Rewari News: समस्याओं को शिक्षा अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Wed, 16 Sep 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Memorandum regarding issues submitted to education officials.
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। शिक्षकों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर शिक्षा कार्यकारिणी की ओर से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया, उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव तथा जाटूसाना खंड शिक्षा अधिकारी जोगिंदर धनखड़ को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

वार्ता में उन शिक्षकों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया, जिन्हें 12वीं में 50 प्रतिशत अंक पूरे नहीं होने के कारण एसीपी का लाभ नहीं मिल पाया था। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संबंधित शिक्षकों ने अब इंप्रूवमेंट के माध्यम से 50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लिए हैं। ऐसे शिक्षकों को एसीपी का लाभ देने की मांग की गई। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निदेशक की ओर से पत्र प्राप्त होने के बाद नियमानुसार संबंधित मामलों में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सिंगल टीचर वाले स्कूलों में जल्द रेशनलाइजेशन करने की मांग रखी गई, ताकि विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड-डे मील से संबंधित समस्या भी अधिकारियों के समक्ष रखी गई। कार्यकारिणी ने मांग की कि एक्सपायरी डेट के नजदीक या घटिया गुणवत्ता वाला सामान प्राप्त होने पर उसकी डिमांड न की जाए और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर जिला प्रधान लखन कुमार, राज्य उपप्रधान धर्मेंद्र यादव, राज्य कार्यकारिणी सदस्य नरेश चौहान, ऑडिटर कृष्ण कुमार, बावल खंड प्रधान ब्रह्मदेव, भूपेंद्र यादव, खोल खंड प्रधान वीर सिंह, हेमंत यादव, चरण सिंह व आदेश सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed