फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Meat trader attacked with sharp weapon, case registered against five

मीट व्यापारी पर तेजधार हथियार से हमला, पांच पर मामला दर्ज

Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Meat trader attacked with sharp weapon, case registered against five
बावल। बावल में मामूली रंजिश को लेकर मीट व्यापारी और उसके दोस्त पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। हमला करने वाले आरोपी भी मीट के व्यापारी हैं। कसौला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से राजस्थान के कस्बा शाहजहांपुर निवासी आकाश पिछले कई वर्षों से अपने मामा के घर गांव बनीपुर में रहता है। आकाश की दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर मीट की दुकान है। वह मामा विकास के साथ वाल्मीकि बस्ती निवासी राहुल की मीट की दुकान पर काम करता था, लेकिन अब वह आकाश की दुकान पर ही बैठता है। इसको लेकर राहुल ने कुछ दिन पहले धमकी देते हुए गालीगलौज की थी। बात इतनी बढ़ गई थी कि राहुल अपने साथियों नवीन, बाबू, गुल्लू, रितेश के साथ 2 बाइक पर सवार होकर आकाश की दुकान पर पहुंचा। यहां आकाश और उसका मामा विकास बैठे हुए थे। आरोपियों ने आते ही पहले दोनों के साथ मारपीट की और फिर मीट काटने वाले छुरे से आकाश के मुंह, पीठ व अन्य जगह कई वार किए।
विज्ञापन

बीचबचाव में आए आकाश के दोस्त जितेंद्र पर भी राहुल ने वार किया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं कसौला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस (प्रशिक्षु) व थाना प्रभारी कसौला जसलीन कौर ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी कार्रवाई जारी है। आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
- जसलीन कौर, आईपीएस(ट्रेनी) थाना प्रभारी, कसौला
फोटो: 8 व 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed