फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Manohar' gift of development schemes worth Rs 152 crore

Rewari News: 152 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की ‘मनोहर’ सौगात

Thu, 07 Mar 2024 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
'Manohar' gift of development schemes worth Rs 152 crore
रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को संकल्प से परिणाम वर्ष में पंचकूला से जिले को करीब 152 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों की मनोहर सौगात दी। मुख्यमंत्री ने पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर जिले की तीन दर्जन जनहितैषी विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस दौरान कोसली बस स्टैंड में 5.25 करोड़ की लागत से भाकली-कोसली कार्यशाला का उद्घाटन तथा उच्चतर शिक्षा व पीडब्ल्यूडी लोक निर्माण विभाग की ओर से गांव जाटूसाना राजकीय महिला महाविद्यालय 3.50 करोड़, रेवाड़ी-पटौदी रोड का मजबूतीकरण 1.72 करोड़, शहर में 1.21 करोड़ से जिला में सड़कों का मजबूतीकरण व चौड़ीकरण 3.80 करोड़, 3.76.67 करोड़, 465.61 करोड़, 21.47 करोड़ की लागत से सड़कों की विशेष मरम्मत, 1541.98 लाख रुपये की लागत से सुबाना-कोसली-नाहड़-कनीना रोड का मजबूतीकरण तथा 3.89 करोड़ की लागत से रामगढ़ से भगवानपुर रोड की आधारशिला रखी गई है। एचएसआरडीसी की ओर से 53.84 करोड़ की लागत से मौजूदा रेवाड़ी-बावल रोड को चार मार्गीय करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


सीधा हुआ लाइव प्रसारण

मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय उद्घाटन और शिलान्यास समारोह का लघु सचिवालय स्थित सभागार में सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिलास्तरीय समारोह में हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जबकि कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता एडीसी अनुपमा अंजलि ने की। मंच संचालन प्रवक्ता सुधीर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश-प्रदेश के विकास में बराबर का भागीदार बन रहा जिला

उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने ऐसी व्यवस्था कायम की है कि हम सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ले पा रहे हैं। कहा कि देश-प्रदेश के विकास में पिछले 10 साल के कार्यकाल में रेवाड़ी जिला निरंतर भागीदार बना हुआ है। योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश के चंहुमुखी विकास के लिए सरकार वचनबद्ध है और इसके लिए सरकार की ओर से अनेक विकास योजनाएं क्रियांवित करते हुए आमजन को लाभान्वित करने की दिशा में कारगर एवं सराहनीय कदम उठाए हैं।

यहां होगा मॉडल प्ले स्कूल का नवीनीकरण


मालाहेड़ा 2.80 लाख

टींटी 3.1 लाख

रसूली 2.25 लाख

औलांत 1 लाख

कंवाली 3 लाख

मसीत 2.50 लाख

धवाना 2 लाख

ढोकिया 4.6 लाख



पंचायती राज की ओर से अमृत प्लस योजना के तहत होंगे यहां कार्य

गांव बोहतवास अहीर 52.55 लाख

गांव दड़ौली 74.9 लाख

फतेहपुरी टप्पा डहीना में 36.34 लाख

गांव बालियर खुर्द में 36.48 लाख

गांव बेरली कलां 39.29 लाख व 19.61 लाख

गांव खालेटा 30.21 लाख

गांव कुंडल 21.33 लाख

गांव मनेठी 30.35 लाख

गांव नांगल जमालपुर 35.84 लाख

गांव गुर्जरवास 42.1 लाख

गावं खुर्शीदनगर 32.3 लाख

कोसली-भाखली 56.45 लाख

गांव श्यामनगर में 41.88 लाख
गांव भुरथल जाट 41.10 लाख

गांव जाडरा 75.88 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed