{"_id":"6aa2f2fdc90af7ecc10a42f8","slug":"man-injured-in-bike-collision-dies-during-treatment-at-pgi-rewari-news-c-198-1-rew1010-245174-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत
Thu, 10 Sep 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा उप तहसील के सामने 6 सितंबर को सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए साधु शाह नगर निवासी भीम सिंह (48) की रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई नवाब सिंह ने बताया कि भीम सिंह 6 सितंबर को निजी काम से धारूहेड़ा आए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 8 सितंबर को पता चला कि 6 सितंबर की शाम धारूहेड़ा तहसील के पास दुर्घटना में वह घायल हो गए थे और गंभीर हालत में उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
चश्मदीद योगेश ने बताया कि 6 सितंबर की शाम एक व्यक्ति धारूहेड़ा तहसील के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान भगत सिंह चौक की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पैदल व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पैदल व्यक्ति और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद डायल-112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को बाद में पीजीआईएमएस रोहतक से मृतक की मौत की सूचना मिली।
मामले की जांच हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार को सौंपी गई है। दिनेश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।