{"_id":"675342a626ab7d5d8d0bbf3e","slug":"man-dies-after-being-hit-by-vehicle-rewari-news-c-198-1-fth1001-212454-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Fri, 06 Dec 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। एनएच-48 जयपुर-दिल्ली हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के जिले कोटपुतली के गांव राजनौता निवासी मनीष कुमार मीणा के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव राजनोता निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसका भाई मनीष कुमार मीणा रोडवेज बस से दिल्ली से अपने घर गांव राजनोता लौट रहा था। रात 12 बजे के आसपास उसे सूचना मिली कि उसके भाई का एनएच-48 जयपुर- दिल्ली हाईवे के समीप स्थित एक होटल के सामने एक्सीडेंट हो गया है। राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आसपास के लोगों ने बताया कि बस पास के एक होटल पर खाना-खाने के लिए रोकी गई थी, जिसके बाद मृतक मनीष कुमार मीणा लघुशंका करने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वाहन की चपेट में आने की उसकी मौत हो गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।