फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Man dies after being hit by bus

Rewari News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Sun, 25 Dec 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by bus
रेवाड़ी। रेवाड़ी बस स्टैंड पर बस से उतरते समय एक व्यक्ति पिछले पहिया की चपेट में आ गया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पानीपत जिले के गांव आसनकलां निवासी बिजेंद्र (47) की बेटी रेवाड़ी में कोचिंग करती है। वह बेटी को किताबें देने के लिए लेकर रविवार को रोडवेज बस से रोहतक होते हुए रेवाड़ी पहुंचे थे। रेवाड़ी बस स्टैंड पर बस से उतरते वक्त चालक ने बस को अचानक चला दिया। बस के अचानक चलने से बिजेन्द्र गिर गए और बस के पहिये की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो हादसे के बाद आरोपी चालक और परिचालक दोनों भाग गए। बिजेन्द्र वहीं देरतक पड़ा रहे। बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फिलहाल बिजेन्द्र के परिजन रेवाड़ी नहीं पहुंच पाए हैं। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed